गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार देर रात औचक छापेमारी अभियान चलाया। उस दौरान कोयल व दानरो नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों को पकड़कर जब्त किया। सभी ट्रैक्टरों को गढ़वा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग लगातार एसडीएम से शिकायत कर रहे थे कि संगठित बालू चोर देर रात तेज गति से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव कर कर रहे हैं। उक्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सदर एसडीएम ने सोमवार की देर रात सर्वप्रथम फोरलेन बाइपास स्थित अचला के पास छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए रुकवाया। उसके बाद उक्त ट्रैक्टरों को गढ़वा थाना लाकर मौके पर थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी व ...