पीलीभीत, अगस्त 19 -- पीलीभीत। एक मार्च 2026 को पूरनपुर के रम्पुराकोन में गुरुद्वारा के ग्रंथी हरविंदर सिंह पर हुए हमले के बाद आई चोटों के उपरांत 25 जून 2026 को हरविंदर सिंह की मौत हो गई थी। मामले में गुरजीत कौर ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में गांव रम्पुराकोन निवासी कुलदीप सिंह सोनी और उसके एक अन्य सहयोगी को इसमें आरोपी बनाया। कुलदीप सिंह सोनी की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। मंगलवार को जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस सुनी गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने आरोपी कुलदीप सिंह सोनी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...