लखनऊ, अप्रैल 13 -- काकोरी (लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के काकोरी इलाके में चिलौली गांव में सोमवार सुबह उस समय तीन किसानों की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं, जब खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में अचानक शार्ट सर्किट होने से चिंगारियां गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरीं और देखते ही देखते पूरे तीन बीघे की तैयार फसल आग की लपटों में समा गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन तब तक साल भर की मेहनत जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम ने बताया कि चिलौली गांव में उनकी तीन बीघा जमीन है, जिस पर गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- ग्यारह हजार की लाइन से गिरी चिंगारी,तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख सोमवार सुबह खेत के ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट हो गया, जिसस...