रुडकी, जून 27 -- लक्सर, संवाददाता। शेरपुर बेला गांव से लापता युवक का कंकाल 11 दिन बाद बिजनौर से बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर सीओ के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम ने मौके से जांच के नमूने लिए। इसके बाद कंकाल परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। खानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बेला गांव निवासी लाल सिंह सैनी का 35 वर्षीय बेटा प्रमोद कुमार बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के टीप गांव के जंगल में हरियाणा निवासी टिंकू संजय कुमार के खेत में कार्य करता था और खेत पर ही रहता था। 17 जून को वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- ग्यारह दिन से लातपा खानपुर के युवक का मिला कंकाल बिजनौर में मिला इसके बाद परिवार वालों ने उसकी इधर-उधर तलाश की थी और 19 जून को उसकी बाबत थाना मंडावर में तहरीर दी थी। यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय किशोर ...