रुडकी, सितम्बर 25 -- कलियर, संवाददाता। पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर की ग्यारहवीं शरीफ दरगाह साबिर पाक और खानकाह जहांगीरिया में अकीदत से मनाई गई। इस दौरान जश्न-ए-गौसुलवरा और महफिल-ए-मिलाद का आयोजन हुआ। अकीदतमंदों ने दरगाह साबिर पाक पर चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। दरगाह साबिर पाक के महफिल खाने और खानकाह जहांगीरिया में सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी कुद्दुसी की सरपरस्ती में कार्यक्रम आयोजित हुआ। दरगाह जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सऊद साबरी ने कुल शरीफ की शुरुआत कराई। इसके बाद आयोजित महफिल-ए-मिलाद में गौस-ए-पाक की शिक्षाओं और बुजुर्गों की शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: कादिरी चिरागा में उमड़ा सैलाब यह भी पढ़ें- कादिरी चिरागा में उमड़ा सैलाब यह भी पढ़ें- ग्यारहवीं शरीफ पर हल्द्वानी में लंगर और धार्मिक महफिलें...