गौ हत्या पर रोक और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र सरकार: सदर
गढ़वा, मई 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। मुस्लिम समाज के भवनाथपुर प्रखंड सदर अख्तर अंसारी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार से गौ हत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, गाय की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। उसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है। अख्तर ने कहा कि इस्लाम धर्म भी पशुओं के प्रति दया, करुणा और संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गौ तस्करी और अवैध व्यापार किए जाने से समाज में गलत संदेश जाता है तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.