आगरा, जून 5 -- पुरुषोत्तम मास के अवसर पर यमुना महाआरती आयोजन सेवा समिति ने शुक्रवार को अग्रवन वाटर वर्क्स गोशाला में गौ सेवा की। समिति सदस्यों ने गोवंश को हरा चारा, गुड़, पालक, लौकी और अन्य आहार समर्पित किया। अध्यक्ष हर्ष दत्त शर्मा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौ सेवा का विशेष महत्व है और यह समाज को सेवा व संस्कार का संदेश देती है। सेवा के बाद गौ माता की आरती उतारी गई तथा परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। मुख्य अतिथि नितेश अग्रवाल, नीतू शर्मा, उमा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, हरषा धवन, रितु मखीजा, प्रिया अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सुनीता गोयल, पूजा गुप्ता, पूजा बंसल, संजय गोयल, मनोज अग्रवाल, चंद्रकांत शर्मा, बसंती राठौर, प्रिया अग्रवाल, यश अग्रवाल आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रेमानिधि मंदिर में मनी गोपाष्टमी

हिंदी हिन्दु...