बागपत, अप्रैल 2 -- खेकड़ा। क्षेत्र के डगरपुर गांव की गौशाला में गायों की सेवा करने वाले कर्मचारी से बदमाशों ने नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं रटौल में किसान की हजारों रुपये की सरसों चोरी कर ली गई। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई। मेरठ का रहने वाला कमलकांत डगरपुर गांव की गौशाला में कर्मचारी है। वह गौशाला में गायों की देखभाल और सेवा करता है। बुधवार शाम वह गौशाला से मेरठ घर जाने के लिए चला। जैसे ही वह गांव के बाहर नहर पटरी पर पहुंचा, तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उससे 16 सौ रुपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों के वहां से चले जाने के बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं बुधवार रात बदमाशों ने रटौल में हबीब की 12 कुंतल सरसों चोरी कर ली। हबीब ने भी पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना ह...