कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा में सोमवार को गौ सम्मान दिवस जिले के सभी छह प्रखंडों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपे गए, जिन पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर थे। प्रार्थना पत्र में गौ माता को "राष्ट्र माता" घोषित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाकर गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी अपील की गई। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक के समीप विधिवत गो-पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली इसके बाद वहां से प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय तक एक विशाल पदयात्रा निक...