कन्नौज, अप्रैल 27 -- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को नगर में पदयात्रा और भव्य संकीर्तन रैली का आयोजन हुआ। गौ सेवक रंजीत पांडेय ने पश्चिमी बाईपास से तहसील परिसर तक करीब 3.5 किलोमीटर की नंगे पैर यात्रा कर लोगों को भावुक कर दिया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें साधु-संतों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे आपसी भाईचारे और एकता का संदेश मजबूत हुआ। यह अभियान पिछले कई महीनों से देशभर में चल रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर रंजीत पांडेय और उनके पुत्र कृष्णा पांडेय ने गति दी। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए निकाली पदयात्रा तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए। 80-80...