हजारीबाग, मई 13 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गौ सम्मान आह्वान अभियान के पहले चरण में गौरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, पीएम, सीएम और राज्यपाल के नाम बीडीओ रोशमा डुंगडुंग को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र को जिला गौरक्षा प्रमुख महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा गया। मांगपत्र में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ आधारित कृषि और चिकित्सा को बढ़ावा देने, गौवंश रक्षण एवं संवर्धन के लिए सशक्त कानून बनाने, इसके लिए मंत्रालय गठित करने, गौसेवा आयोग गठित करने के साथ साथ गोपालकों के विकास के लिए योजनावद्ध तरीके से अनुदान की मांग की है।साथ ही गौहत्या कि स्थिति में स्पीडी ट्रायल कर फैसला सुनाने तथा गौ हत्यारों को फासी देने, गौ आधारित उत्पादों को बढ़ावा, गव्य विकास के लिए समाज को प्रशिक्षित करने की मांग शामिल है। ...