लखीसराय, मार्च 14 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रतापपुर स्थित मदन मोहन ठाकुरबाड़ी परिसर में शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक विचार गोष्ठी सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साध्वी आचार्य भक्ति श्री ने सनातन परंपरा में गौवंश की महत्ता तथा देशी गायों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य भक्ति श्री ने कहा कि सनातन धर्म में गौ का विशेष स्थान है, और मानव जीवन के साथ इसका गहरा संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित हो गया है, जबकि हमें प्रकृति और परंपरा के मूल सिद्धांतों को समझने की जरूरत है। उन्होंने देशी गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में गौहत्या की घटनाएं चिंताजनक हैं और इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.