पाकुड़, अप्रैल 27 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ-भक्तों, संत समाज और स्थानीय नागरिकों द्वारा एक भव्य संकीर्तन रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य देसी गौवंश की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पाकुड़िया बाजार से हुई, जहां काफी संख्या में लोग बैनर-पोस्टर लेकर संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी से मुलाकात कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देसी गौवंश को पूर्ण सुरक्षा एवं सम्मान देने, उन्हें राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने तथा गौ-सेवा के लिए ठोस व्यवस्था ...