जहानाबाद, जुलाई 27 -- जिला पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन मेहंदिया, निज संवाददाता। गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं गौ सम्मान को लेकर देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को अरवल जिला मुख्यालय में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जाकार्यक्रम की शुरुआत अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर परिसर से हुई, जहां गौ-सेवक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं एवं आम नागरिक एकत्रित हुए। इसके बाद बाबा गरीब नाथ मंदिर से समाहरणालय तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियो...