बरेली, अप्रैल 28 -- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गौ सेवकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अभियान के माध्यम से गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की। गो सेवकों ने तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप कर कहा कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव स्वास्थ्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण संतुलन में गाय का विशेष महत्व रहा है। सदियों से गोवंश भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है, लेकिन वर्तमान में संरक्षण और संवर्धन के अभाव में गोवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकारी स्तर पर प्रभावी योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्र माता दर्जा देने की मांग इस दौरान लेखराज गंगवार, विनोद गुप्ता, सचिन रस्तोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.