कन्नौज, अप्रैल 23 -- गौ सम्मान आवाहन अभियान के प्रचार-प्रसार का इस बार बेहद अनोखा और आकर्षक तरीका देखने को मिला, जिसने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभियान को रोचक बनाने के लिए गौ सेवा के पंडित रंजीत पांडेय की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने गोरिल्ला और पांडा कॉस्ट्यूम पहनकर लोगों के बीच संदेश पहुंचाया, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। अभियान के तहत कार्यकर्ता नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और लोगों को गौ संरक्षण व सम्मान का संदेश दिया। खासतौर पर इन दिनों छिबरामऊ में लगी नुमाइश (मेले) में यह पहल खूब सराही गई, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस अनूठे प्रचार को देखा। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान दिवस 27 को मनाया जाएगा बच्चों ने कॉस्ट्यूम पहने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाकर खुशी जाहिर की। नगर के पश्चिमी बाईप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.