बगहा, अप्रैल 28 -- मनोज कुमार राव बेतिया,हमारे संवाददाता। पिंजरा पोल गौशाला में सोमवार की सुबह "गौ सम्मान आह्वान अभियान" आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने हेतु अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। पिंजरा पोल गौशाला परिसर में लगभग 600 से अधिक लोगों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उपस्थित 100 से अधिक महिलाओं के द्वारा गौ आरती किया गया। आरती के बाद काफी देर तक गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में भक्ति गीत गूंजता रहा। 9:30 के लगभग प्रवचन कर्ता राजन जी महाराज परिसर में उपस्थित हुए और उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग राजन जी महाराज ने कई गौ माता को हरी सब्जी खिला...