कन्नौज, जुलाई 27 -- कन्नौज। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर रविवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ माता के सम्मान, गौ रक्षा एवं गौ सेवा की मांगों को लेकर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। गोल कुआं से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में गौभक्त, गौसेवक और साधु-संत शामिल हुए। संकीर्तन करते हुए सभी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन के साथ 4 लाख 25 हजार लोगों के हस्ताक्षर भी प्रस्तुत किए गए। अभियान का संयोजन गौ सेवक रंजीत पांडेय एवं प्रीतम गौस्वामी ने किया। गौ सेवक कृष्णा पांडेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का सम्मान दिलाना, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण रोक, केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि को अतिक्र...