मुरादाबाद, जुलाई 27 -- संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्पित के प्रदेश अध्यक्ष हाजी फिरासत हुसैन ने सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन (अल्पसंख्यक मोर्चा) के कार्यालय स्थित एस एजुकेशन स्कूल में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों के विस्तार और गौ संरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन, जिला सचिव शमीम अहमद, इस्माइल अंसारी, दिलशाद हुसैन, मोहम्मद कासिम, दिनेश चौहान सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...