हाथरस, दिसम्बर 5 -- सादाबाद|क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी में पिछले पांच दिनों से गंभीर रूप से बीमार एक नंदी की सूचना पर गौ रक्षा सेवा समिति की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से बरसाना स्थित माता जी गौशाला भिजवाया।जानकारी के अनुसार नंदी के गले में तेज सूजन होने के कारण उसे खाना-पीना तक मुश्किल हो गया था, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने पहले स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सक से उपचार कराने की कोशिश की, लेकिन कोई लाभ न मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना गौ रक्षा विभाग के दिव्यांश शर्मा को दी।सूचना मिलते ही दिव्यांश शर्मा अपनी टीम के साथ कजरौठी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर नंदी को काबू में लिया। इसके बाद उसे एम्बुलेंस वाहन में सुरक्षित लादकर उपचार के लिए बरसाना की माता जी गौशाला भेजा गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.