लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले सहित पूरे देश में में 27 अप्रैल से 25 जुलाई तक राष्ट्रीय गौरक्षा समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गौरक्षा को लेकर गौचर भूमि आवंटन, गौमाता की हत्या को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखना, गौहत्या करनेवालों के खिलाफ कड़ी सजा के लिए कानून का प्रावधान, गौशाला निर्माण, गौरक्षा के लिए मंत्रालय गठन, गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने आदि की मांग रखी गयी है। राष्ट्रीय गौरक्षा समिति लोहरदगा इकाई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखण्ड राज्य समेत अन्य कुछ राज्यों में भी गौहत्या प्रतिबंधित है। गौहत्या अपराध की श्रेणी में भी आती है। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान दिवस मना, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की रखी गई मांग इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे गौ मांस और गौ तस्करी धड़ल्ले से की...