गौ रक्षा संगठन के प्रमुख बने जितेंद्र
बरेली, सितम्बर 19 -- फोटो संख्या 05 फतेहगंज पश्चिमी, अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव को संगठन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय कोर कमेटी से नियुक्ति की सूचना मिलते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जितेंद्र श्रीवास्तव लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं। गोसेवा व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जिला अध्यक्ष राज चौहान समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.