नई दिल्ली, मई 25 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले से सामने आई एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना ने गौ संरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के नगर परिषद क्षेत्र स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में पांच सौ से अधिक मृत गायों के सड़े हुए शव मिलने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है और प्रशासन पर जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।रामगढ़ रोड के डंपिंग यार्ड में मिला भयावह मंजर जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर रामगढ़ मार्ग पर नगर परिषद का डंपिंग यार्ड बना हुआ है। रविवार को सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में मृत गायों के शव खुले में पड़े दिखाई दिए। स्थानीय लोगों और गो प्रेमियों का आरोप है कि लंबे समय से मृ...