रुडकी, अप्रैल 27 -- रुड़की, संवाददाता। गो माता को न्याय दिलाने और उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करने के संकल्प के साथ गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तहत शहर में सोमवार को पदयात्रा और संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें गो भक्त, नंदी बाबा और गो माता को साथ लेकर सड़कों पर उतरे। पदयात्रा का शुभारंभ रुड़की गोशाला में गो पूजन के साथ हुआ। संकीर्तन कर यह यात्रा चंद्रपुरी, नेहरू स्टेडियम, आर्य कन्या स्कूल, सब्जी मंडी चौक और सिविल लाइंस होकर तहसील परिसर पर पहुंची। पूरे मार्ग में गो भक्त गो माता की जय और नंदी बाबा की जय के नारे लगाते रहे। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- गौ रक्षकों ने निकाली रैली, गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग यह भी पढ़ें- गोवंश के संरक्षण के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान का आगाज यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्...