मुरादाबाद, जून 25 -- दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गुरुवार को स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि गो माता हमारी महान भारतीय संस्कृति, ग्रामीण कृषि व्यवस्था और अनादि सनातन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण को केवल एक संकीर्ण धार्मिक विषय मान लेना भूल होगी, बल्कि यह हमारे देश के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास से जुड़ा हुआ एक अत्यंत संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का विषय है। उन्होंने प्रत्येक वर्ग से गौ रक्षा के लिए व्यक्तिगत स्तर पर आगे आने का आह्वान किया। देशभर में अनवरत रूप से चल रही यह 'गविष्टि' यात्रा समाज की सोई हुई चेतना को गौवंश के प्रति जगाने का एक पवित्र माध्यम है। यह भी पढ़ें- गोमाता कृषि व्यवस्था की आधारशिला : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इसके सा...