सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। डुमरा स्थित श्री सुखधाम आश्रम हरि छपरा में महंत श्री किशोरी शरण मुठिया बाबा के आश्रम में शुक्रवार को श्री गौ माता का पूजन अर्चना के बाद नवनिर्मित गौशाला में श्री गौ माता का गृहप्रवेश कराया गया। सीताराम नाम संकीर्तन के समापन के शुभ अवसर पर मुठिया बाबा ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा है। गौ पूजन से धर्म अर्थ काम मोक्ष के चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। इसमें सुख, समृद्धि, मानसिक शांति व रोग सहित सभी धर्म का निवारण होता है। साथ ही पर्यावरण शुद्ध होता है। गौ पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक सामाजिक और पर्यावरण की खुशहाली है। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम ब्रिज किशोर पांडे, डीटीओ प्रशांत कुमार, रामनरेश पांडे, आदर्श कुमार, विनय कुमार मिश्...