मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- गुरूवार को हरिद्वार से 151 लीटर गंगाजल लेकर निकले शिव के भक्त खतौली पहुंचे। कावडियों ने बताया कि वो उनके गुरू कई वर्षो से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए तप कर रहे है। उन्ही के तप से प्ररेणा लेकर गौ सेवक दल ने हरिद्वार से 151 लीटर जल लाने का निर्णय लिया। मुरादनगर नगर के कुर्सी गांव के रहने वाले गौ सेवक विराट,मोहित, कृष्णा,सहदेव,वंश,अनुज ओर शिवा ने हरिद्वार से 29 दिसम्बर को 151 लीटर जल उठाया। भक्तों ने बताया कि 15फरवरी तक वो अपने गांव के शिव मंन्दिर में जलभिषेक करेगें। भक्तों ने बताया कि गौ माता को लेकर सरकार को विचार करना चाहिए। हिन्दू समाज गाय को अपनी माता मानता है। भक्तों ने कहा कि गाय से हमारा जन्म-जन्म का नाता है गाय हमारी माता है,गौ माता को विधर्मियों से बचाना है ओर गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाना ...