लखीसराय, जून 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में शनिवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने किया। बैठक में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने तथा देशव्यापी गौ संरक्षण एवं हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के समर्थन में चलेगा हस्ताक्षर अभियानबैठक का उद्देश्य साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि धर्म संसद में लिए गए संकल्प को अब जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसके लिए पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा...