बोकारो, अप्रैल 22 -- फुसरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवीन महतो व शंकर भदानी तथा आरएसएस के पंकज पांडेय ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 को भारी संख्या में गौ सेवक, संत और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे जो की यूको बैंक फुसरो से बीडीओ आफिस कार्यालय तक जाएंगे और और ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन के अनुसार हमलोग प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक विनम्र आग्रह करेंगे की गौ माता को राष्ट्रीय पशु की मान्यता प्राप्त हो l यह अभियान पूरे राष्ट्र भर में चलाया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य है गौ माता को संरक्षण प्राप्त हो l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...