बलरामपुर, जुलाई 15 -- हरैया सतघरवा,बलरामपुर, संवाददाता। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता के दर्जे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सनातन समाज गाय को माता मानता है, जबकि सरकारी अभिलेखों में आज भी उसे पशु की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की। हरैया सतघरवा ब्लॉक स्थित विभूतिनाथ मंदिर से मंगलवार देर शाम अपनी 'गौ प्रतिष्ठा जन आंदोलन' यात्रा का शुभारंभ करते हुए शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, आप लोग गाय को माता मानते हैं और आपकी उत्तर प्रदेश सरकार उसे पशु मानती है... ऐसे कैसे चलेगा? उनके इस सवाल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा कि गाय माता है और सनातन धर्म में उसे सदैव माता का स्थान प्राप्त है।

सरकार क...