रामगढ़, नवम्बर 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री रामगढ़ गौशाला विकास नगर की ओर से रविवार को गौशाला प्रांगण में 67वां गोपाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में सांस्कृतिक समारोह सह मेला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, व्यापारी व समाजसेवी शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य मल्होत्रा, अध्यक्ष फेडरेशन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स रांची ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि आदित्य मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता की सेवा सभी तीथों से अधिक पुण्यदायनी है। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि पर्यावरण और कृषि संरक्षण का माध्यम भी है। मुख्य वक्ता किशोर मंत्री, समाजसेव...