बरेली, मार्च 26 -- नवाबगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि के अंतर्गत ग्राम हरदुआ में गोपूजन एवं भूमि सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गोपूजन और भूमि पूजन से किया गया।इस अवसर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई, पेंटिंग, मैकेनिक कार्य, जैविक खेती तथा बैलों से पारंपरिक खेती करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक गुरराज ने ग्रामीण विकास में जैविक खेती और गो आधारित अर्थव्यवस्था की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। इसमें में गुरुराज, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, देवेश देवल, संजय गंगवार, मदन मोहन, सत्येंद्र गंगवार, बाबूराम गंगवार, काली चरण, लीलाधर, पुत्तूलाल, दीपु पांडे, विपिन कुमार, नरेश कुमार, महेंद्र वीर, महेंद्र गंगवार, हिमांशु गंगवार, पूरन लाल मौर्य आदि लोग मौजूद...