गौ पालकों का प्रशिक्षण का संपन्न, मिला प्रमाणपत्र
रांची, जून 29 -- नामकुम, संवाददाता। कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित गव्य विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री पशुधन योजना के चयनित दुधारू मवेशी पालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को गव्य विकास निदेशालय के प्रशिक्षण कक्ष में हुआ। प्रशिक्षण में खूंटी, रांची, गुमला और रामगढ़ के 176 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर गव्य विकास निदेशालय के उपनिदेशक मनोज कुमार तिवारी, सहायक निदेशक सह मुख्य अनुदेशक त्रिशूल प्रकाश, सहायक निदेशक मोहनजी लाल, संजीव रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी उदित कुमार, सहायक रीना कुमारी एवं अनिल कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 24 से 29 जून तक चले प्रशिक्षण में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, हरा चारा उत्पादन, दुधारू पशुओं के पोषण और प्रबंधन, उन्नत तकनीक और पशु नस्लों की जानकारी दी गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.