प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित गौ-गर्जना कार्यक्रम में पहुंचने से रोकने के लिए जिले के गो सैनिकों को हाउस अरेस्ट किया गया। गो सैनिकों का कहना है कि उन्हें जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रतापगढ़ प्रतिनिधि डॉ शिवेशानंद ने कहा कि वह राज्य सरकार से पूछना चाहता हैं कि क्या गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने, गो हत्या को सम्पूर्ण भारत में बंद करने और भारत से बीफ एक्सपोर्ट को बंद करने जैसी मांगों को सरकार के समाने उठाया जाना भारत जैसे सनातन धर्मावलंबी देश में अब अपराध हो गया है। यह भी पढ़ें- गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की उठी मांग कार्यक्रम को विफल करने के लिए यूपी पुलिस द्वा...