हाथरस, मई 2 -- जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों के समुचित रख-रखाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम व एसपी ने गौ आश्रय स्थल कैलोरा का निरीक्षण कर हकीकत परखी। डीएम व एसपी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, भूसे, पेयजल, टीनशेड, साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया।
गोवंशों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उन्होंने गोवंशों के लिए बनाए गए पानी के टैंकों एवं चारा भंडारण व्यवस्था को देखा तथा निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं ताजा पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गोवंशों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.