अंबेडकर नगर, अप्रैल 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गोआश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबंधन का कार्य अब स्वयं सहायता समूह करेंगे। इस संबंध में प्रशासन एंव विकास पशुपालन विभाग निदेशक डा.मेमपाल सिंह ने आदेश निर्गत किया है। ये समूह गोबर-गोमूत्र आधारित नये उत्पाद तैयार करेंगे। प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा गौशालाओं के संचालन के लिए पूर्व में गैर सरकारी संगठनों को आमंत्रित किया गया था लेकिन जनपद में किसी भी गैर सरकारी संगठन ने आवेदन नहीं किया। अपर मुख्य सचिव पशुधन ने गौ आश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए अब स्वयं सहायता समूहों से कराए जाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। इसमें स्वयं सहायता समूहों को गो आश्रय स्थलों पर गोवंश की सुरक्षा एवं देखभाल, भरण-पोषण, स्वच्छता एवं इलाज की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही डिजिटल रिकार्ड की फीडिंग ...