पटना, मई 7 -- राजधानी पटना के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ में 21 दिवसीय श्री कृष्ण चंदन शृंगार यात्रा महोत्सव के 18वें दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण को वस्त्रहरण वेश में सजाया गया। मंदिर परिसर को यमुना तट, कात्यायनी मंदिर एवं गोपियों की आकर्षक झांकियों से सजाकर वृंदावन की दिव्य लीला का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। भगवान का चंदन लेपन कर पुष्प मुकुट, आभूषण एवं फूल मालाओं से विशेष श्रृंगार किया गया। शाम में मंदिर में आयोजित महाआरती एवं संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति रसमय रस सार महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की वस्त्रहरण लीला पूरी तरह दिव्य एवं आध्यात्मिक है। यह भी पढ़ें- श्री गौड़ीय मठ में 'गिरिधारी वेश' में श्रीकृष्ण के हुए दर्शन बताया कि कार्तिक मास में गोपियां भगवान श्री कृष्ण को पति रूप में पाने की कामना से माता ...