खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड अंतर्गत गौड़ाशक्ति गांव में शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। शिव-पार्वती की मूर्तियों का विधिवत स्नान कराया गया और उसके बाद उन्हें नगर भ्रमण पर ले जाया गया। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने जगह-जगह मूर्तियों के दर्शन किए और पुष्प वर्षा कर आस्था व्यक्त की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वातावरण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर कैलाश भगत, रंजन कुमार, मनोज भगत, नितीन कुमार, वीरप्रकाश प्रसाद, रामबहादुर भगत, कृष्णानंद भगत, परमानंद भगत, शंभू भगत आदि मौजूद थे।अयोजकों यह भी पढ़ें- खगड़िया : शिव-पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा ...