दरभंगा, अप्रैल 21 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे सभी चापाकल खराब पड़े हुए हैं जिससे प्रखंड के कर्मचारी व आगंतुक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रखंड कार्यालय में विधायक व विधान परिषद सदस्यों की अनुशंसा पर उनके कोटे से लगाये गए दो चापाकल पिछले कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, सीओ,बीपीआरओ, पीओ, बीसीओ, बीईओ सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं परंतु प्रखंड कार्यालय परिसर में उत्पन्न पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में सभी के सभी उदासीन बने हुए हैं। मंगलवार को पछुआ हवा और तीखी धूप के बीच प्रखंड आये कर्मचारियों ने प्रखंड परिसर में खराब पड़े दो चापाकलों की ओर इशारा करते हुए बताये कि प्रखंड के कर्मचारियों को गला तड़ करने के बगल के मोहल्ला से पानी लाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- गौड़ाबौराम प्रखंड कार्यालय ...