गौड़ाबौराम:बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर छीन ली सोने की चेन
दरभंगा, जुलाई 12 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित परसरमा-गनौनी रोड में गत शुक्रवार की रात बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एक राहगीर को लूट लिया और बाईक से पूरब दिशा की ओर भाग निकले। घटना को लेकर परसरमा निवासी राहगीर मणिभूषण प्रसाद सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने बताया है कि रात करीब नौ बजे जब वे अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और अंगुलियों से सोने की अंगूठी उतरवा ली। फिर काले रंग की बाईक पर सवार होकर पूरब दिशा की ओर भाग निकले।इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी ने बताया कि मणिभूषण सिंह के आवेदन के आधार पर थाने में कांड अंकित कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.