दरभंगा, जून 21 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। किरतपुर अंचल स्थित छिलकोड़ा चौक के पास गत शुक्रवार की रात कुछ दबंगों ने बरातियों के साथ मारपीट की। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई। इस घटना में कई बरातियों के जख्मी होने की भी सूचना है। पुलिस के अनुसार निर्मली प्रखंड के हरिपचखौड़ा गांव से चली बारात बरास्ता कोसी पश्चिमी तटबंध छिलकोड़ा चौक होत हुए नवहट्टा प्रखंड के न्योला गांव जा रही थी कि रास्ते में छिलकोड़ा व किरतपुर चौक के बीच सामने से आ रहे बाईकर डीपर लाईट को लेकर बरातियों से उलझ पड़े। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा चलना शुरू हो गया। इसमें कई लोग जख्मी हो गये। भगदड़ की स्थिति में दूल्हे को सुरक्षित गंतव्य स्थान बरास्ता गंडौल चौक न्योला पहुंचाया गया।बरातियों के साथ मारपीट व भगदड़ मचने के चलते कई बाराती रास्ते से ही लौट गये। घटना की सूचना मिलने प...