दरभंगा, सितम्बर 26 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इससे तटबंध क्षेत्र में बसे लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। निचले इलाकों में बसे लोगों ने ऊंचे स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। तटबंध क्षेत्र में बसे लोगों का बड़ा तबका माल-मवेशी के साथ पश्चिमी कोसी तटबंध पर अपनी झोपड़ी खड़ा करने में जुट गया है। कोसी योजना जमालपुर सबडिवीजन के अवर प्रमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि शुक्रवार को कोसी नदी में 2.90 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है, जो देर रात तक तीन लाख क्यूसेक के आंकड़े को पार कर जायेगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कोसी बराज पर 2.70 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज , दियारा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका इधर, पश्चिमी कोसी तटबंध के कार्यपालक अभियंता केके भंडारी ने पश्चिमी कोसी तट...