गंगापार, फरवरी 3 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बेलगाम बस, आटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी ने गौहनिया चौराहे के हर रूट को अघोषित सवारी स्टैंड में तब्दील कर दिया है, जिसके कारण व्यस्ततम सड़कों पर यातायात व्यवस्था रोजाना प्रभावित होती है। यात्रियों और दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। हकीकत यह है कि एकाएक बढ़ी ई-रिक्शों की संख्या ने ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। गौहनिया चौराहे पर पुलिस के इर्द-गिर्द आटो, ई रिक्शा और बसों को रोककर अघोषित स्थानों पर सवारियों को बैठाया जाता है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार अधिकारियों को यह तमाशा नजर नहीं आता, लेकिन वे हमेशा अनदेखी करते हैं। शिकायत पर हर बार कार्यवाही का आश्वासन दिया जाता है। अति होने पर गौहनिया चौकी की पुलिस सड़कों पर जांच करने के लिए भी उतरती है, लेकिन जांच बंद होते ही स्थित...