रांची, जनवरी 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची शहर में जिला प्रशासन और नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कांटाटोली गौसनगर गली नंबर सात स्थित खुले नाले में गिरने से ढाई साल के मासूम फरहान की मौत हो गई। यह हादसा न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि शहर की बदहाल नागरिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना उस इलाके की है, जहां 13 से 16 फीट गहरा नाला सालों से पूरी तरह खुला है। नाले के चारों ओर न तो कोई रेलिंग है और न ही किसी तरह की चेतावनी है। बारिश की दिनों में यह नाला और भी भयावह हो जाता है। नाले से सटे घर गिरने और आसपास में रहने वाले के बहने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन को इस खतरनाक नाले को ढकने या सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की थी, लेकिन हर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.