गंगापार, दिसम्बर 8 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। गौसौरा कला गांव स्थित दुर्गावती इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर तिवारी ने देते हुए बताया कि वह भागवत कथावाचक राघवाचार्य से आशीर्वाद लेने के बाद लौट जाएंगे। उपमुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से आएंगे। उनके उतरने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड कॉलेज के पूर्व खेत में बनाया जा रहा है। एक सेक्सन पीएसी हेलीपैड के पास पहुंच चुकी है। दुर्गावती इंटर नेशनल स्कूल में भागवत कथा प्रारंभ हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.