फिरोजाबाद, जून 19 -- गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। जहां उन्हें एक चोटिल एवं बीमार गाय इलाज के लिए तड़पते हुए मिली। गौशाला पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले संरक्षित गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, रातव की व्यवस्था को दिखा। गायों की अपेक्षा हरा चारा काफी कम मात्रा में मिला। इस पर इसको बढ़ाने के लिए कहा गया। गौशाला के अंदर धूप एवं गर्मी से बचाव को लेकर की गई व्यवस्थाओं को देखा जो संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान उन्हें एक गाय घायल होने के साथ-साथ बीमार मिली, जो बुरी तरह तड़पते मिली। गौ सेवा आयोग सदस्य ने इस पर तत्काल ही उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से इलाज करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उन्हें जो कुछ कमियां मिलीं उनको सुधार के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...