छपरा, मार्च 5 -- 19 - एकमा के गौसपुर में आयोजित वीएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि एकमा। प्रखंड के गौसपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौसपुर परिसर में संचालित संकुल संसाधन केंद्र में आमडाढ़ी पंचायत के छह विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति (वीएसएस) के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सीआरसी समन्वयक मंजीत कुमार तिवारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी, प्रशिक्षक डॉ. शशि भूषण शाही व अंजना मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह व शैलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण के दौरान समिति के गठन, उ...