हाजीपुर, मई 14 -- सदर प्रखंड के गौसपुर ईजरा पंचायत के इजरा पोखर मन्दिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ के लिए गुरुवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बताया गया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में 251 कलश में जलभरी की गई।

यज्ञ के आयोजन की विधि बालादास मठ घाट के पास पहुंचने के बाद आचार्य केशव आनंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां कलश में जल भरकर पंक्तिबद्ध होकर चलती रहीं। वहीं,सैकड़ों श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित करने के बाद विधि-विधान से कलश पूजन, गणेश पूजन एवं अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

यज्ञ स्थल पर गतिविधियाँ यज...