रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की अभियंत्रण शाखा ने गुरुवार को दूसरे दिन भी कांटाटोली के गौसनगर में नाला व आसपास के हिस्से की गहराई से जांच की। इस क्रम में अभियंताओं की टीम ने नाला की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था व संभावित जोखिम के बिंदु को आधार मानकर आकलन कर प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थायी तौर पर समस्या का समाधान किया जाएगा। निगम की अभियंत्रण शाखा की सभागार में हुई समीक्षा बैठक में गौसनगर समेत शहर के अन्य इलाके में खुले नाला को लेकर त्वरित कार्रवाई पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता निगम के अधीक्षण अभियंता गगनदेव बैठा ने की। बैठक में गौसनगर मे मासूम बालक के नाला में गिरने की दुखद घटना को लेकर चर्चा हुई। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों समेत जलजमाव को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.