कटिहार, मार्च 23 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत चौलहर पंचायत के चांदपुर बैरिया गांव में बने गौशाला के मालिक महबूब आलम गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए मोहम्मद महबूब आलम वर्तमान में चौलहर पंचायत के मुखिया हैं। एक सप्ताह पूर्व गौशाला से 115 मवेशी गायब होने का आजमनगर थाने में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। विभागीय आदेश के बाद गौशाला का जांच पड़ताल की गई थी। जिसमें करीब 115 मवेशी गायब पाए गए थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि आजमनगर थाना सहित बलरामपुर, कदवा, बलिया बेलोन थाना के द्वारा पकड़े गए मवेशी उक्त गौशाला में रखे गए थे, परंतु जांच के दौरान गौशाला से 115 मवेशी गायब पाए गए। सूत्र के अनुसार उक्त मामला से जुड़े अन्य कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.